ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आई कांग्रेस सरकार जब से बनी है उस समय से ही वो विवादों में घिरी हुई है। कभी इस सरकार के नेताओं की वजह से या फिर सरकार की गलत कार्यप्रणालियों के कारण विपक्ष के नेताओं की टिप्प्णी का शिकार होती आई है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले पंजाब के लोगों से बहुत से वादें किए थे जिनकों पंजाब सरकार भुल चुकी है। जिस कारण पुर्व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है।
वह हर मामले पर लगभग फेल ही नजर आई है। प्रकाश सिंह बादल का ये भी कहना है कि ऐसी सरकार ना तो पहले कभी बनी है और ना ही आने वाले समय में बनेगी। इस सरकार ने पंजाब के लोगों के हित के लिए अब तक कुछ नहीं किया है।
कैप्टन सरकार को एक साल पूरा हो गया है इस दौरान सरकार ने ऐसे काम किए है जो इसको नहीं करने चाहिए थे और जो काम करने योग्य थे उनका उन्होने ज़िकर तक नहीं किया। बिजली महंगी करके लोगों पर बिना मतलब का बोझ डाला है।
कैप्टन ने गरीब किसानों को वादा किया था कि वो उनके कर्जों को माफ करेंगे पर वो वादा भी उनका बीच में लटक रहा है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और किसानों की खुदकुशी का सिलसिला जारी है। पंजाब के नौजवानों को अभी तक ना ही मोबाइल मिलें और ना ही रोजगार।




