‘परी’ फिल्म के टीजर में अनुष्का शर्मा को देखकर डर जाएंगे आप!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘परी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘परी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। 30 सेकेंड के टीजर को देखकर आपकी आत्मी सिहर उठेगी। टीजर की शुरूआत में अनुष्का को बेड पर बैठा दिखाया गया है और वो जंजीर में जकड़ी हैं।

टीजर में आगे दिखाया गया है कि वो टीवी पर टॉम एंड जेरी कार्टून देख रही हैं। वहीं उनके पैर का नाखून अचानक बढ़ने लगता है। टीजर से साफ है कि यह हॉरर मूवी होगी। फिल्म के निर्देशक परोसजीत राय हैं। यह अनुष्का शर्मा की तीसरी होम प्रोडक्शन मूवी है। इसमें अनुष्का के साथ परमब्रता चटर्जी और रजत कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *