ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरे देश अपना71वां गणतंत्र दिवस मना रहा रहा है। इस मौके पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति और बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक तथा प्रगति का भव्य प्रदर्शन भी होगा। इस दौरान राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियों के साथ, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान रोमांच से भर देगें। वही इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं।

LOC के नजदीक लोकतंत्र का जश्न
दिल्ली के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी 71वें लोकतंत्र का जश्न जोशो-खरोश से मनाया गया। यहां पर कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक सेना ने स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही इस दौरान बच्चे बेहद खुश दिखे।
IIT मुंबई के छात्रों ने निकाला तिरंगा मार्च
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर IIT मुंबई के छात्रों ने तिरंगा मार्च निकाला। इस मौके पर छात्र तिरंगा लेकर रैली की शक्ल में निकले और लंबी यात्रा तय की।
बीजेपी मुख्यालय में झंडारोहण हुआ
वहीं दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। बतदें कि, जेपी नड्डा ने पहली बार बतौर बीजेपी अध्यक्ष झंडारोहण किया है।
लहराया तिरंगा लद्दाख में
साथ ही लद्दाख में भी 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आज तिरंगा लहराया गया। इस दौरान ITBP के जवानों ने माइनस 20 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देश को बधाई
इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।