PANIPAT पुलिस ने 20 घंटे के अंदर किया अपहरण कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, युवक को किया सकुशल बरामद

पानीपत 11 जुलाई हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज अपहरण कांड का पर्दाफाश कर अपनी त्वरित कार्रवाई का…

पानीपत

पानीपत 11 जुलाई

हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज अपहरण कांड का पर्दाफाश कर अपनी त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार बदमाश सोनीपत और दो पानीपत के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहरण करे युवक दिलावर को भी सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, वीरवार देर रात गांव थिराना अड्डे से गांव निवासी दिलावर को कुछ बदमाशों ने पुलिस कार्रवाई का झांसा देकर स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन बैठा लिया। आरोपियों में से एक ने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ।

युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत बड़े स्तर पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, IPS ने CIA- 2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और लगातार छापेमारी के आधार पर महज 20 घंटे के भीतर सोनीपत में दबिश देकर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवक दिलावर को सुरक्षित छुड़ा लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अपहरण के पीछे की असली वजह, वारदात की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा किया जा सके। पानीपत पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संगठित अपराध करने वालों के लिए जिले में बच निकलना आसान नहीं है।

 अन्य खबरें जाने –

PANIPAT में प्रशासन ने 4 कोचिंग सेंटरों को किया सील, लखनऊ में कोचिंग सेंटर आगजनी के बाद सख्त एक्शन, सुरक्षा नियमों की उड़ा रहे थे धज्जियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *