PANIPAT पुलिस ने एकबार फिर की जनसेवा कि मिसाल पेश, 50 लोगों के गुम फोन वापिस सौंपे, लोगों ने पुलिस का दिल से जताया आभार

पानीपत , 17 जुलाई पानीपत पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए 50 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को…

पानीपत
पानीपत , 17 जुलाई

पानीपत पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए 50 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने की चिंता में पड़े लोगों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब  DSP सुरेश कुमार ने अपने  कार्यालय में बुलाकर  सभी को उनके मोबाइल हैंडओवर किए।

पुलिस की साइबर टीम और संबंधित अधिकारियों की लगातार मेहनत के चलते विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पानीपत पुलिस का दिल से आभार जताया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।

इस अवसर पर DSP सुरेश कुमार ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल ट्रेस होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर साफ खुशी दिखाई दी। सभी ने पानीपत पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए इसी तरह लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

अन्य खबरें जानें –

GURUGRAM में द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा से टकराई कैब, चालक के सीने से आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *