Panipat Murder: पानीपत में 38 वर्षीय युवक की चाकुओं गोदकर हत्या, परिजनों का कॉलानी के युवकों पर आरोप, सीसीटीवी आया सामने

Panipat Murder: पानीपत की खटीक बस्ती में शुक्रवार देर रात एक 38 वर्षीय युवक की चाकुओं गोदकर हत्या (Panipat Murder) कर दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने…

Panipat Murder

Panipat Murder:

पानीपत की खटीक बस्ती में शुक्रवार देर रात एक 38 वर्षीय युवक की चाकुओं गोदकर हत्या (Panipat Murder) कर दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने आते ही उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी. परिजनों ने कॉलानी के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लागया है. परिजनों का कहना है कि आरोपीयों पर पहले से भी मामले दर्ज हैं.

कॉलोनी के ही युवकों पर हत्या का आरोप-

मृतक की पहचान विक्रम उर्फ विक्की के रूप मे की है. शाम करीब सात बजे कारोबारी विक्की (38) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. वह दुकान से घर वापस लौट रहे थे. परिजनों ने कॉलोनी के ही कुछ युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि सट्टेबाजी की शिकायत करने पर पहले भी विक्रम पर हमला किया था. आरोपियों में से कई हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए थे.

Panipat Murder जुआ-सट्टा का काम करने का करता था विरोध-

मृतक के भाई ने बताया देर मेरे पास किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि आपके भाई पर कॉलोनी के कई लोगों ने चाकूओं से हमला कर दिया है. जब वह मौके पर पहुंचे तो उसका भाई गंभीर रूप से घायल था. तुरंत अस्पताल में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी धर्मशाला में जुआ-सट्टा का काम करते थे. उसका भाई इस काम का विरोध करते था. इसी वजह से कॉलोनी के कई लोगों ने उसकी चाकुओं गोदकर हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार आरोपी पहले भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अन्य खबरें जानें-

Himachal Doctor Strike: हिमाचल में डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल परः मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला, जानिए क्या है मामला?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *