Panipat: PM मोदी के जन्मदिवस पर BJP का मेगा प्लान , 25 वर्ष के राजनीतिक अनुभव को लेकर देशभर में होंगे कार्यक्रम

पानीपत, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपल्क्षय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस…

पानीपत

पानीपत, 15 सितंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपल्क्षय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक अनुभव और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पानीपत में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने बताया कि यह अभियान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर का जिक्र करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस दौरान देश में हुए विकास और बदलाव को भी जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में हो या प्रधानमंत्री के रूप में, 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में बिना रुके काम किया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में एक दिन की भी छुट्टी किए बिना देश के विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

दीपक मंगला ने कहा कि मोदी की 25 वर्ष की यात्रा वास्तव में भारत के बढ़ते विकास की यात्रा है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है, भारत का प्रभाव वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और दुनिया के मंच पर भारत का गौरव बढ़ा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह एक महीने का अभियान प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक अनुभव, विकास कार्यों और बदलते भारत की कहानी को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

अन्य खबरें जानें –

Gurdaspur Private School Dispute: ਪੰਜਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਨੇ ਰੱਖਿਆ ਆਪਣਾ ਪੱਖ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *