पानीपत: CAA के समर्थन में बीजेपी की जनसमर्थन रैली, सीएम ने रैली को किया संबोधित

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: –नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी की तरफ से पानीपत में प्रदेश स्तरीय रथ यात्रा निकाली गई। जिसके…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: –नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बीजेपी की तरफ से पानीपत में प्रदेश स्तरीय रथ यात्रा निकाली गई। जिसके जरिये लोगों को CAA के प्रति जागरुक किया गया। रथ यात्रा के बाद सर्कस ग्राउंड में जन समर्थन रैली हुई,  जिसे सीएम मनोहर लाल समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने संबोधित किया

इस दौरान सीएम ने कहा कि, जो मुस्लिम परिवार नागरिकता की शर्तों को पूरी करता है, 11 साल बाद वो भी नागरिकता ले सकता है। उन्होंने कहा कि, कई मुस्लिम परिवारों को 5 से 6 साल में भी नागरिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का प्रावधान है, न कि किसी की नागरिकता को छीनने का। सीएम ने विपक्ष को लेकर कहा कि, अगर विपक्ष को इतनी चिंता है तो आइए सब मिलकर भारतीय संस्कृति को फिर से एकजुट करें। बांग्लादेश पाकिस्तान को फिर से एक कर लें और अखंड भारत का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *