Chandigarh Fire
चंड़ीगढ़ के सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई है। मार्केट में बंसल फोटो लैब में भीषण आग लगी। हांलाकि, फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 1 घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी है। दिनदिहाड़े आग की लपटे लंपटे दिखी। इसके साथ में ही सूद कलर लैब भी है इस लैब के अंदर भी इसी तरह का मटेरियल है जिससे डर है कि आग गंभीर हो सकती है। इसको देखते हुए सिविल डिफेंस की टीम मौके पर लगाई गई है।
भारी भीड़ जुटी है साथ ही धुएं का गब्बर इस कदर उठ रहा है। काला धुआं आसमान में दिखने लगा है। आग दूसरी लैब में पहुंच रही है। अगर ऐसा हुआ तो मामला और खतरनाक होगा। आगे शोरूम की पूरी लाइन है। तारों के जरिए आग दूसरे शोरूम में पहुंच रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



