ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन पंजाब के किसानों के लिए एक ऐसी स्कीम लागू कर रहा है जिससे किसान आसानी से पैसे कमा सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन किसानों के लिए पानी बचाओ पैसा कमाओ स्कीम लागू कर सकती है जिससे किसान आसानी से पैसे कमा सकते है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि ये स्कीम फतेहगढ़ साहिब, जालंधर और होशियारपूर जिलें में आज से शुरू भी हो गई है। बोर्ड का कहना है कि ये स्कीम इसलिए लागू की जा रही है क्योकि पंजाब में पानी का स्तर बहुत ही नीचा जाता जा रहा है। जिस कारण ये स्कीम शुरू की जा रही है।
स्कीम के अनुसार कोई भी किसान जरूरत की बिजली का इस्तेमाल कर बाकी बचाते है तो 4 रूपए प्रति हिसाब से पैसे उनके खाते में डाल दिए जाएंगे।


