ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला का सकेतड़ी गांव हत्याओं का गढ़ बनता जा रहा है अभी तक सकेतड़ी गांव में हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं । इस बार भी पंचकूला चंडीगढ बॉर्डर पर स्थित सकेतड़ी गांव के पास एक युवक की लाश मिली है । युवक का नाम अरुण है और देर रात वो अपने दोस्त के साथ घर से निकला था और उसकी लाश खुले मैदान में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस मामले में एमडीसी के थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने बताया कि 30 साल के युवक और उनकी हत्या हुई है और पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी घटनाएं इससे पहले भी कई बार हो चुकी है लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध पुलिस द्वारा नहीं किए गए हैं | लोगों ने यह भी रोष जताया की जांच के लिए आई पुलिस ने मृतक के शव को एंबुलेंस की जगह ऑटो पर रखकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |
जानकारी ये भी मिली है कि पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है लेकिन पुलिस इस बात का खुलासा अभी नहीं कर रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोकाए वारदात से एक चाकू बरामद किया है और लाश के पास ही कुछ शराब की बोतलें कब्जे में ली है । अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है ।

