पंचकूला पुलिस ने दिल्ली में की हनीप्रीत की तलाश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हनीप्रीत की तलाश में आज पंचकुले पुलिस ने दिल्ली में कई जगह छापेमारी की। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हनीप्रीत की तलाश में आज पंचकुले पुलिस ने दिल्ली में कई जगह छापेमारी की। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद से फरार चल रही हनीप्रीत इंसान ने अंतरिम अग्रिम जमानत की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की i यह जानकारी हनीप्रीत के वकील ने दी i जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर है जिनकी हरियाणा पुलिस को राम रहीम को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराने जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में तलाश है i इससे पहले पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था i

> पंचकूला पुलिस ने दिल्ली में की हनीप्रीत की तलाश

> दिल्ली के कई इलाकों में की छापेमारी

> हनीप्रीत ने अग्रिम ज़मानत की अर्जी दी

> दिल्ली हाईकोर्ट में डाली है अग्रिम ज़मानत की याचिका

Watch Video

https://youtu.be/f07rKRTYoUs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *