पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU) एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तलाश कर रही है। पंचकूला के सेक्टर-14 थाने के अंतर्गत आने वाली इंदिरा कॉलोनी से रामदुलारी पिछले साल अक्टूबर (2025) से लापता हैं। लंबे समय के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने अब आम जनता से इन्हें ढूंढने में मदद की अपील की है।
लापता बुजुर्ग महिला रामदुलारी (उम्र 75 वर्ष) पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित इंदिरा कॉलोनी (मकान नंबर 858) की रहने वाली हैं। वह 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गईं और तब से वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-14 थाने में अभियोग संख्या 269 (धारा 127 (6) BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्तमान में इस मामले की गहनता से जांच मानव तस्करी निरोधक शाखा (AHTU) पंचकूला द्वारा की जा रही है।
बुजुर्ग महिला का पहचान
नाम: रामदुलारी
उम्र: लगभग 75 वर्ष
कद : 4 फुट 10 इंच
रंग व बाल: सांवला रंग और पूरी तरह सफेद बाल
पहनावा : घर से निकलते वक्त उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
रामदुलारी की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनका परिवार बेहद चिंतित है। यदि आपको बुजुर्ग महिला कहीं दिखाई दें या उनके बारे में जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
94175-67221
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



