ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला सेक्टर में 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है | जब छेड़छाड़ का पता पड़ोसियों को चला तो उन्होंने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की | जिसके बाद स्थानीय लोग आरोपी को महिला थाने लेकर पहुंचे और उसकी शिकायत दर्ज करवाई |
पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटा
बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने उसे कहा था कि वह उसे आइसक्रीम दिलवाएगा | जिसके कारण वह उसके साथ चली गई | वहीं आइसक्रीम दिलवाने की बजाय वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की |
पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया आरोपी
पुलिस जांच अधिकारी गीता ने बताया कि महज 6 साल की बच्ची के साथ 35 साल व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है | गनीमत यह रही कि बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बच गयी | मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा |
Watch Video
