ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब आप पैन को आधार के साथ 31 मार्च 2018 तक लिंक करवा सकेगे।
ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योकि टैक्स का भुगतान करने वालो को पैन के साथ आधार को लिंक करवाने की प्रक्रिया में मुश्किलें आ रही थी जिस कारण लिंक करवाने की समय सीमा को आगे कर दिया गया है।
इससे पहले भी दो बार समय सीमा को बढ़ाया गया था। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड ने इनकम टैक्स की धारा 139AA के तहत सभी टैक्स का भुगतान करने वालों के लिए आधार के साथ पैन को लिंक करना जरुरी है।

