पलवल,25 अगस्त
पलवल जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा होडल थाना का निरीक्षण किया गया ओर थाने में मिली कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा लोगों की शिकायतों को सुनने के किए खुला दरबार लगाया गया।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाई जाए और गैर-कानूनी काम करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गश्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान बेवजह केस फाइल को लंबित रखने वालों को फटकार लगाते हुए उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत की गई। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाज़ारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अन्य खबरें जानें-



