पलवल, 12 अगस्त
पलवल के हथीन शहर के मशहूर लालदास मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और ताले भी बरामद किए गए हैं।
बता दें कि बीते 4 अगस्त को दिनदहाड़े अज्ञात चोर दानपात्र को चुराकर ले गए। मंदिर के महंत सुरेश साध शाम करीब 7 बजे जब मंदिर में आए तो देखा कि मंदिर का दानपात्र गायब है। उन्होंने जब मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को देखा तो पता चला कि दो लड़के मोटरसाइकिल नंबर HR 50 के 3865 पर मंदिर के दानपात्र को चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए हैं।
मंदिर के महंत के इस संदर्भ में हथीन थाना में लिखित रूप में शिकायत कर मामला दर्ज कराया। शहर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर गहनता से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने नाम दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी घाघोट हाल पता मर्रोली और अर्जुन पुत्र सुमेर उर्फ गूंगा निवासी मर्रोली थाना मुंडकटी बताया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दानपात्र का टूटा हुआ ताला व ताला तोड़ने में इस्तेमाल में की गई ईंट को बरामद किया गया है। हथीन शहर चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने चोरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब हथीन शहर में चोरी करना नामुमकि है क्यों कि अब हथीन शहर मैं चप्पे चप्पे पर 200 से ज्यादा कैमरे पूरी तरह से शहर में नजर बनाए हुए हैं।कैमरों का लाइव प्रसारण पुलिस 24 घंटे देखती रहती है।
अन्य खबरें जानें-


