ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोजाना की तरह पालमपुर से छतराड़ी रूट पर जा रही न्यू प्रेम बस नं HP 68-8555 लूणा नामक स्थान पर सड़क से नीचे पलट गई | बता दे हादसा सड़क मार्ग पर लूणा से करीब सौ मीटर की दूरी पर पहला यू टर्न मोड़ काटने के बाद बस अनियंत्रित होकर बस नीचे पलट गई |
खबर के मुताबिक हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि पंद्रह अन्य घायल बताये जा रहे है | घायलों को चम्बा अस्पताल ले जाया गया है | पुलिस के अनुसार बस में चालीस लोग सवार थे |
मोड़ काटने के बाद बस अनियंत्रित होकर एक मोड़ से दूसरे मोड़ पर जा गिरी बस सड़क किनारे लटक गई है | गनीमत यह रही कि बस ने एक और पलटा नहीं खाया, नहीं तो भारी जान माल का नुक्सान हो जाता |
सोशल मीडिया में खबर फैलते ही लोगों में अफरा- तफरी मच गई | कुछ लोगों का कहना है कि मां शिव शक्ति लूणा छतराडी सडक मार्ग पर कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटने देती है । इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया |



