कल खुलेगा पाकिस्तान का करतारपुर कॉरिडोर, जानिए क्या रहेगा खास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चित करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर को खुलने वाला है। भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चित करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर को खुलने वाला है। भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हो चुका है और कई सांसद, विधायक व मंत्री करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

kartarpurपहले जत्थे में पंजाब के विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्रियों में हरसिमरत कौर व हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस पहले जत्थे की अगुवाई करेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की तरफ से और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करतारपुर कॉरिडोर पंजाब स्थित डेरा बाबा नानक को करतारपुर स्थित दरबार साहेब से जोड़ेगा। इससे पहले लोगों को वीजा लेकर लाहौर के रास्ते दरबार साहेब जाना पड़ता था, जो एक लंबा रास्ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *