पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल खान की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल खान की उन्हीं के घर में घुसकर तीन लोगों ने हत्या कर दी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल खान की उन्हीं के घर में घुसकर तीन लोगों ने हत्या कर दी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तीन लोग सुम्बुल को अमीरों की एक प्राइवेट पार्टी में डांस के लिए ले जाना चाहते थे। लेकिन, एक्ट्रेस ने उस पार्टी में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। इसी से नाराज इन लोगों ने जबरदस्ती उन्हें घर से ले जाने की कोशिश की।

जब सुम्बुल ने इनका विरोध किया तो इन लोगों ने उन्हें 11 गोलियां मारीं ,25 साल की सुम्बुल पश्तो भाषा की फिल्मों में एक्टिंग और सिंगिंग करती थीं। इसके अलावा वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकीं थीं। सुम्बुल खान की हत्या का पाकिस्तान में विरोध शुरू हो गया है।

माहीन खान नाम की एक फैशन डिजाइनर ने लोगों से अपील की है कि वो घरों से निकलें और अपने हुनर के दम पर पहचान बनाने वाली महिलाओं का साथ दें।  माहीन ने आरोप लगाया कि एक मौलाना उन्हें भी धमकी दे रहा है कि फैशन डिजाइनिंग का काम छोड़ दें।

 पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल खान की हत्या

तीन लोगों घर में घुसकर की सुम्बुल खान की हत्या

हमलावरों ने सुम्बुल खान को 11 गोलियां मारीं

सुम्बुल की हत्या का पाकिस्तान में विरोध शुरू

Watch Video

https://youtu.be/GhzhouwEYeM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *