Pakistan Cricketers Fined: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय हंगामा मचा हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक ऑलराउंडर पर भारी जुर्माना लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑलराउंडर का नाम आमिर जमाल है. आरोप है कि आमिर जमाल ने टेस्ट मैच के दौरान अपनी टोपी पर इमरान खान का जेल नंबर लिखवा रखा था.(Pakistani cricketer fined heavily for having the number 804 written on his cap news in hindi)
जमाल पर 4,35,820 पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है. ऐसा कहा जाता है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान आमिर ने अपनी कैप पर 804 नंबर लिखवाया था. बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए कुछ अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है. इन लोगों पर कुल 3.3 मिलियन पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
पीसीबी ने इसे राजनीतिक संदर्भ के रूप में लिया और जुर्माना लगा दिया. इसके अलावा बोर्ड ने अनुशासनहीनता के लिए अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया है. इन खिलाड़ियों पर कुल 3.3 मिलियन पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
आमिर जमाल हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान श्रृंखला 2-0 से हार गया. जमाल ने तीन पारियों में दो विकेट लिए और चार पारियों में 95 रन बनाए. चयनकर्ताओं ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना, जिस पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी निराशा व्यक्त की. इसके अलावा सलमान अली आगा, सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. उन पर पाकिस्तानी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान समय पर होटल नहीं लौटने का आरोप लगाया गया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



