ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाम पाकिस्तान और मंसूबे हमेशा नापाक | 370 हटने की बोखलाहट ने पाकिस्तान के वज़ीरे आज़म इमरान खान को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है | सुध बुध लुटा चुके इमरान खान आये दिन भारत को जंग के लिए ललकारते नज़र आते हैं. लेकिन हक़ीक़त से मुँह मोड़ कर सार्वजनिक मंचो से ऐसे बयान देना खुद में ही हास्यास्पद साबित होता है | कश्मीर और कश्मीरियत की तरफ अपनी संजीदगी का दिखावा करने वाले इमरान खान पाकिस्तान के आर्थिक और सियासी हालातों को सुधारने में नाकाम नज़र आते हैं |
जहाँ एक तरफ कश्मीर में लगी बंदिशों के ऊपर पाकिस्तान दुनिया भर में नगाड़ा पीटता नज़र आता है वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान के केंद्रीय क़ानून मंत्री डॉ फरोग नसीम कहते हैं की कराची को केंद्र के अधीन करने के लीये वहां 149 (4) को लागु कर देना चाहिए.जैसे ही उनका ये बयान सियासी गलियारों में आंधी का रूप लेता नज़र आता है उसी क्षण पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को संसद में नसीम के बयान का खंडन करना पड़ता है |
पाकिस्तान पीपल पार्टी के चेयरमैन और नेशनल असेंबली ऑफ़ पाकिस्तान के मेंबर बिलावल भुट्टो ज़रदारी के सुर ताल इमरान खान की मुखालफत में कसर नहीं छोड़ते.बिलावल कहते हैं की इमरान कराची को कब्ज़े में लेने की फ़िराक़ में हैं.बिलावल यहीं नहीं थमते और इमरान खान को सवालों में घेरते उनसे पूछ लेते हैं की क्या 149 (4) को कराची में लागु कर और कराची को केंद्र प्रशासित कर इमरान मोदी के नक़्शे कदमों को तो नहीं अपना रहे और अगर ऐसा है तो फिर दुनिया भर में किस बुनियाद पर इमरान खान कश्मीर का रोना रो सकते हैं. नसीम के इस बयान ने बिलावल की नब्ज़ पर पैर धर दिया और पीड़ा इतनी दुखदायी थी की बिलावल ने बांग्लादेश का उदाहरण देते ये तक कह दिया की इमरान के तेवर में बदलाव ना आया तो अलग सिंध देश भी बन सकता है |
पाकिस्तान को धरातल से खिसकती अर्थव्यवस्था पर काबू पाने की आव्यशकता है ना की बेगानी शादी में दीवाना बन कर छीछालेदर करवाने की | जहाँ पाकिस्तान का जीडीपी आसमान से टूटे तारे के भाँती नीचे गिरता नज़र आ रहा है और महंगाई की दरें चादर से बाहर पैर पसार रही हों वहां जंग जैसी गीदड़ भबकियाँ देना किसी कॉमेडी शो से कम नहीं |
एम.ई.ए की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने एक साल में तकरीबन 2050 मर्तबा सीज़ फायर की उलंघना की है जिसमे 21 हिंदुस्तानी नौजवानों ने अपनी जान गवाई है. कश्मीर में आंतकवादियों को एल.ओ.सी के पार पहुंचाने का ये एक आसान तरीका होता है गोली बारी करो ध्यान भटकाओ और आंतकवादियों को कश्मीर की ज़मीन पर उतार दो. क्या ये कश्मीर,कश्मीरियों और कश्मीरियत का भला मांगने का तरीका है |
कश्मीर और वहां पर रहने वाले कश्मीरियों की चिंता करने से पहले खुद के गिरेबान में नज़र दौड़ने का प्रयत्न इमरान खान को करना चाहिए |
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/428437378018635/
