ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर सैकड़ों लोगों ने मिलकर पथराव किया साथ ही हमलावरों ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे का नाम बदलने की धमकी भी दी, जिसके बाद भारत ने हमलावरों पर एक्शन के साथ-साथ पाकिस्तान में सिख समुदाय की सुरक्षा की मांग की बतादें यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों पर अत्याचार की तस्वीर सामने आई हो।
वहीं अब पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद भारत में भी बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, क्या अब भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पाकिस्तान में हमारे सिख भाइयों पर हुए हमले को लेकर सबूत मांगेंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया।
वहीं, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने भी पाकिस्तान के नानकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले पर ट्वीट किया।
वहीं बीजेपी नेता जीतेंद्र सिंह ने लिखा कि कांग्रेस पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हुई प्रताड़ना को कब स्वीकारेगी!




