India Vs Pakistan: पाकिस्तान को POK खाली करना होगा: भारत

India Vs Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए साफ कर दिया है कि POK भारत का हिस्सा…

India Vs Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए साफ कर दिया है कि POK भारत का हिस्सा है और पाकिस्तान को इसे खाली करना होगा. सुरक्षा परिषद में बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान देश के नाम में बार-बार जम्मू-कश्मीर का उल्लेख करके अपने अधिकार और नैतिकता दोनों का उल्लंघन कर रहा है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जाया हुआ है, उसे भी खाली करना होगा.

भारत ने कहा कि किसी झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाएगा. पाकिस्तान स्वयं आतंकवाद को पनाह देता है और फिर सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देता है. हरीश ने कहा कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने वाले किसी भी बयान का विरोध करता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सलाह दी जाती है कि वह चर्चा को शांति स्थापित करने से न भटकाए.

इस चर्चा में भारत ने वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर बात की. इसमें आतंकवाद और आधुनिक हथियारों के बारे में चिंता व्यक्त की गई. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा के लिए सेना, पुलिस और उनके पर्याप्त बजट की आवश्यकता होती है.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महिलाएं शांति स्थापना में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं. कई कठिन ऑपरेशनों में भी महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ऐसी स्थिति में अब यह सवाल ही नहीं उठता कि महिलाएं शांति स्थापना में भूमिका नहीं निभा सकतीं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *