भारत के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, जम्मू कश्मीर को माना ‘भारतीय राज्य’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर मुद्दे पर अंतराष्ट्रीय मंच से मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान की अक्ल धीरे-धीरे ठिकाने पर आ रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर मुद्दे पर अंतराष्ट्रीय मंच से मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान की अक्ल धीरे-धीरे ठिकाने पर आ रही है। पाकिस्तान ने अब कबूल लिया है कि, जम्मू कश्मीर भारत का राज्य है।

दरअसल, पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जिनेवा में कश्मीर का ज़िक्र ‘भारतीय राज्य जम्मू एवं कश्मीर’ कहकर किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मानवाधिकार परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए जिनेवा में थे। आखिरकार पाकिस्तान ने वह बात मान ली है, जिसे पूरी दुनिया जानती है।

जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री को यह अहसास हुआ कि उन्होंने सच्चाई कह दी तो कुरैशी भारत पर आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को यह दिखाना चाहता है कश्मीर में स्थितियां सामान्य हो चुकी हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *