ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर में बीएसएफ की 164 बटालियन ने भारत में दाखिल होने की कोशिश करने वाले एक घुसपैठ को ढेर कर दिया।
जानकारी अनुसार डेरा बाबा नानक के निकट पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठ भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था जिस को फौज के जवानों ने ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठिए की आयु 40 साल के करीब बताई जा रही है। फिलहाल बीएसएफ के जवानों ने इलाके में सर्च मुहिम चलाई हुई है।

