पडोसी देश की नियत साफ़ नहीं, बिना हथियार का कर रहा वार

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  ये हैं वो 5 लोग जो कि नशे के सौदागर थे, पर जम्मू पुलिस की सूझ बूझ और मिली खूफीया जानकारी के बदौलत…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  ये हैं वो 5 लोग जो कि नशे के सौदागर थे, पर जम्मू पुलिस की सूझ बूझ और मिली खूफीया जानकारी के बदौलत ये पाचों अब पुलिस के शिकंजे मेंल हैं | जहां एक तरफ जम्मू कशमीर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का शिकार हो रहा है वहीं दूसरी तरफ नशे का जाल फैलाने की पूरी कोशिश में था, पर हमारी जम्मू पुलिस ने इन तस्करों की नापाक कोशिश को रोंद डाला |

ये तस्करी पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर की जा रही थी। पाकिस्तान एक तरफ जहाँ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में नशे का जाल फैला रहा है। जम्मू पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चला कर करीब 35 करोड़ रूपये से ज्यादा की हिरोईन को बरामद किया था। इस बरामदगी से खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस हैरान है। इतना ही नहीं पुलिस ने हेरोइन समेत पांच लोगो को गिरफ्तार किया है।

 जम्मू-कश्मीर के बाद पठानकोट में भी नशा तस्करों को पकड़ा गया है। पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाको में नशा जोरो शोरो से बेचा जाता है जिसके चलते गुप्त सुचना के आधार पर एस टी ऍफ़ ने एक नाके के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक नाके के दौरान एस टी ऍफ़ ने एक कार को रुकने के लिए कहा औऱ जब उस कार की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब चार ग्राम हेरोइम बरामद की गई।

पंजाब पुलिस नशा बेचने वाले तस्करों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है वहीं मोगा नारकोटिक सेल ने बीती शाम फाजिल्का के अबोहर में नाके बदी के दोरान तस्करों को पकड़ा है। जिसके पास से पलिस को करीब 600 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पंजाब सरकार ने सत्ता में आते ही कहा था कि 90 दिनों में पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं, बल्कि पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है | उधर युवा नशे के दलदल में इस कदर धस गया है कि वो अब किसी भी अपराध को अंजाम देने से कतराता नहीं है। बल्कि अपराध कर नशाखोरी के लिए पैसा जुटाता है।

Watch Video

https://youtu.be/KujUDn0Aja8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *