ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब FATF ने टेरर फंडिंग को रोकने के लिए पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक एक और डेडलाइन दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से कहा गया है कि उसको चार महीने के समय दिया गया है अगर इस बार वह नाकाम रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की होगी। दरअसल, पाकिस्तान को अभी ग्रे लिस्ट में रखा गया है। इसमें उन देशों को रखा गया है जिनके कानून मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग रोकने में कमजोर माने जाते हैं।

