India vs Pakistan: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, भारत ने सभी तरह के आयात-निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

 India bans all types of imports and exports with pakistan: भारत सरकार ने अब पाकिस्तान से आने-जाने वाली हर चीज़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध…

 India bans all types of imports and exports with pakistan: भारत सरकार ने अब पाकिस्तान से आने-जाने वाली हर चीज़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जिसका मतलब है कि अब न तो पाकिस्तान से कुछ आएगा और न ही भारत से पाकिस्तान कुछ जाएगा. भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है.

पहले प्रत्यक्ष व्यापार बंद था, अब अप्रत्यक्ष व्यापार भी बंद कर दिया गया है. यह पाकिस्तान के लिए एक गहरा झटका है. भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है जिनका भारत से आयात या निर्यात नहीं किया जाएगा.

वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. इसमें कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पाकिस्तान से आने वाले या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है. इस प्रतिबंध में किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की स्वीकृति आवश्यक होगी. इसका मतलब यह है कि यदि वाणिज्यिक उद्देश्य से पाकिस्तान से कुछ भी आता है या भेजा जाता है तो भारत सरकार की मंजूरी आवश्यक होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *