…तो पाकिस्तान भारत के मिटा देगा नामोनिशान!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान पर अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने भले ही कई तरह के बैन लगा दिए हों, लेकिन पाकिस्तान की करतूत और…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान पर अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने भले ही कई तरह के बैन लगा दिए हों, लेकिन पाकिस्तान की करतूत और बयानबाज़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले ही सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के परमाणु हमले की धमकी से भारत डरने वाला नहीं है।

इस बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि ‘भारतीय सेना प्रमुख की यह धमकी गैर-ज़िम्मेदाराना है। यदि भारत परमाणु हमले की बात कहता है तो पाकिस्तान इसके लिए पूरी तरह तैयार है।’ विदेश मंत्री के इस बयान का पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ‘भारत के गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। पाकिस्तान किसी तरह की धमकी से डरने वाला नहीं है।’ पाकिस्तान के इस बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में एक बार तल्खी बढ़ गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *