ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली और हरियाणा के नूंह जिले की सामिया आरजू शादी के बंधन में बंध गए हैं। दुबई के रिजॉर्ट में मंगलवार को उनकी शादी धूमधाम के साथ हुई।
पाकिस्तानी क्रिकेटर और नूंह जिले के चंदैनी गांव की सामिया आरजू की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही थी।


