ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के काहनूवान क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के नजदीकी गांव दुल्लूयाना में पाकिस्तान गुब्बारे मिलने से काफी सनसनी फैल गई।
बता दें कि ये गुब्बारे काफी संख्या में भारत की तरफ आए और सफेद रंग के गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडे का निशान भी बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह सैर करते वक्त दो किसानों ने गुब्बारे देखे थे जिसकी सूचना उन्होने पुलिस को दी। पुलिस ने इन गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इसमें कोई खतरे वाली बात नहीं है, और न ही किसी बात का संदेह है।

