देश के दुश्मन की खौफनाक साजिश, बिना हथियार पाक कर रहा हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फाजिल्का जलालाबाद– देश की सरहद पर नशे के सौदागर केवल इस ताक में लगे रहते हैं कि किस तरह भारत में नशे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फाजिल्का जलालाबाद– देश की सरहद पर नशे के सौदागर केवल इस ताक में लगे रहते हैं कि किस तरह भारत में नशे की खेप को भेजा जाए और युवाओं को बर्बाद किया जाए। पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर बिना हथियार के हमला करने की कोशिश कर रहा है। एक ऐसी ही कोशिश में पाकिस्तान के तस्करों को सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया है। देखिए ये रिपोर्ट

पंजाब पुलिस की नाकामी इतनी होती है कि आपको यकीन नहीं होगा कि आप किसके भरोसे यहां रह रहे हैं। पंजाब पुलिस कहती है नशा को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन हो ठीक उलटा रहा है। इतना ही नहीं सीमा की सुरक्षा करने वाले बीएसएफ जवान भी नशा तस्करों के खिलाफ एक अगल जंग लड़ रहे हैं। जिसके तहत बीएसएफ की दो बटालियनों ने फाजिल्का और जलालाबद से करीब पांच किलो हेरोइन बरामद की है। इतना ही नहीं तस्करों के पास से सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की करीब 620 की करेंसी बरामद की है।

आप जो तस्वीर देख रहे हैं वो इस बात का सबूत है कि किस तरह देश का दुश्मन पाकिस्तान बिना हथियारों को हमारे देश पर हमला कर रहा है। ऐसी खौफनाक हरकत जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप समझ नहीं पाएंगे कि बिना हथियारों के ही दुश्मन ने हमला कर दिया है और उसका निशाना पंजाब का युवा है। आप देख सकते हैं कि बीएसएफ ने नशे के सौदागरों के खौफनाक खेल से परदा उठाया है। ऐसा खेल जो रात के अंधेरे में खेला जाता है और दुश्मन की जीत पक्की रहती है। फिलहाल सीमा सुरक्षा जवानों ने पांच किलो की हेरोइन बरामद की है।

इसती बड़ी मात्रा में हेरोइन के बरामद होने से साफ है कि देश के दुश्मनों ने हमला करने का जो हथियार चुना है वो बेहद खतरनाक है, जिससे बचना इतना आसान भी नहीं है। अब पंजाब पुलिस की बारी है कि वो देश के दुश्मनों से कैसे निपटते हैं।

देश के दुश्मन की खौफनाक साजिश !

पाक ने भेजा पंजाब की बर्बादी का सामान

बिना हथियार पाक कर रहा हमला

BSF ने करीब 5 किलो हेरोइन की बरामद

Watch Video

https://youtu.be/efNMQqHi_KY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *