पाक सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर शुक्रवार सुबह पूँछ में संघर्ष विराम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर शुक्रवार सुबह पूँछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान सेना ने एलओसी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से किसी के हताहत होने की सुचना फिलहाल नहीं मिली है।

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सावजियान इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे फायरिंग शुरू कर दी। सेना के मुताबिक पाकिस्‍तान की ओर से मोर्टार से भारी बमबारी की जा रही है। इसके साथ ही छोटी बंदूकों से भी लगातार फायरिंग जारी है। भारतीय सेना भी इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले 30 मार्च को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओ के बीच जम्मू और कश्मीर के पूँछ ज़िले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुयी थी।

jammu kashmir

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है | पुलवामा हमले के बाद से ही दोनों देशों के सीमा क्षेत्र में तनाव का स्तर बढ़ हुआ है | जानकारों की माने तो नियंत्रण रेखा पर फायरिंग का मतलब भारतीय जवानो को उकसाने और सीमा पार से आतंकी घुसपैठ से जुड़ा है।

jammu kashmir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *