ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट कि तरफ से आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा को बड़ा झटका लगा है, बतादें पाक सुप्रीम कोर्ट ने जनरल बाजवा के कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना को कल तक के लिए निलंबित कर दिया है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने जनरल बाजवा सहित सभी पक्षों को नोटिस भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जिसको लेकर अब इस मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।
बेंच ने सरकारी अधिसूचना को निलंबित कर दिया
जावेद बाजवा के कार्यकाल को लेकर सरकार की ओर की गई प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय बेंच ने एक सरकारी अधिसूचना को निलंबित कर दिया है । साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बाजवा सहित सभी पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।

