पंजाब में पराली की समस्या पर दें सुझाव और जीते करोड़ो रूपये- सूत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर साल धान की फसल का समय सरकार के लिए सिरदर्द बन कर आता है। क्योकि पराली को जलाने से काफी समस्याएं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हर साल धान की फसल का समय सरकार के लिए सिरदर्द बन कर आता है। क्योकि पराली को जलाने से काफी समस्याएं खड़ी हो जाती है जिस कारण पराली सरकार के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कई कोशिशे की इसके बावजुद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला।

Parali

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा उपाय निकाला है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए लोगों के सुझाव को मांगा है। जी हां सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने कहा है कि जो भी इस पराली जैसी गंभीर समस्या से निपटने का बढ़िया सुझाव बताएगा उसको इनाम दिया जाएगा। ये इनाम करीब 7 करोड़ के लगभग के होगा। जो भी पराली से निपटने का सुझाव देंगा यदि उसका सुझाव बढ़िया लगा तो पंजाब सरकार उसको 7 करोड़ रूपये तक का इनाम देंगी।

Parali

फिलहाल अब ये देखना होगा कि पंजाब सरकार के द्वारा निकाला गया ये उपाय कितना काम आता है और क्या इस पराली की समस्या का पंजाब सरकार के इस तरीके से हल निकल पाएगा ये आने वाला समय ही बताएगा। वहीं दूसरी तरफ यदि पराली की बात करें तो सर्दी का मौसम आने से पहले ही पराली को जलाने से पैदा हुआ धुंआ सड़कों पर आ जाता है जिस कारण गंभीर हादसे होते है और साथ ही लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। ये समस्या कम नहीं हुई बल्कि बढ़ती ही जा रही है। जिस कारण इस समस्या का हल निकालना बहुत जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *