ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पराली की समस्या बड़ी समस्या बनी हुई है। पराली को जलाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पराली के धुएं के कारण सड़क हादसे होते है और साथ ही कई तरही की सांस की बीमारियां हो जाती है। पर अभी किसान पंजाब सरकार के निर्देश को ना मानते हुए पराली जला रहे है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि पंजाब सरकार उनको मुआवजा नहीं दे रही है और ना ही पराली को आग लगाने दे रही है। पंजाब सरकार के खिलाफ वो पराली को जला रहे है। सूत्रों से पता चला है कि इस साल दशहरे में किसान पराली को जलाने का नया तरीका अपनाने की योजना बना रहे है।
इस दौरान किसान पराली के रावण को फूंके की योजना बना रहे है। किसानों का कहना है कि इस तरह से दशहरा भी मना लिया जाएगा और पराली का भी बंदोबस्त हो जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में गेंहू की फसल की बिजाई का भी समय आने वाला है पर किसानों की पराली अभी भी खेतों में है जिस कारण गेंहू की बिजाई को काफी देर हो सकती है। जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।


