ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई की 150 करोड़ की संपत्ति जब्त होेने के बाद एर एक और मामला सामने आया है। दरअसल, कुलदीप बिश्नोई के पीए शिवकुमार ने खुदकुशी कर ली है। शिवकुमार ने राजधानी दिल्ली में स्थित आवास पर आत्महत्या की है। सुत्रों के अनुसार, कुलदीप बिश्नोई के पीए शिवकुमार की जहर पीने की वजह से मौत हुई है। हैदराबाद का रहने वाला शिव कुमार पिछले 12 सालों से कुलदीप बिश्नोई के साथ रह रहा था।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
