Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात से ही कोहरे का असर देखने को मिला. पंजाब के सभी शहरों में दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. इसके साथ ही रात 10 बजे से हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अमृतसर में रात 10 बजे के बाद दृश्यता शून्य हो गई. (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab-Haryana Weather Update) यहां दृश्यता 50 मीटर या उससे कम हो सकती है. इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
18 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग (Punjab Weather Update) के अनुसार राजस्थान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो आज शांत हो सकता है. इसके बाद 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा. जिसका असर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण वहां से मैदानी इलाकों की ओर आने वाली हवाएं ठंडी हो जाएंगी. जिसके चलते पंजाब में तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. हिसार में सुबह के समय कोहरा छाने से वाहनों की गति काफी कम रही. दृश्यता लगभग 100 मीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



