ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA को लेकर बैंगलोर में कई मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।बतादें तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे आए हैं तो वही दिल्ली में आज कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह करने वाली है। जिसको लेकर राहुल गांधी ने देश के युवाओं से ट्वीट कर अपील की है, कि देश के युवा नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के खिलाफ आज दोपहर 3 बजे उनके साथ राजघाट पर पहुंचे।
तो दूसरी तरफ चेन्नई में नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के खिलाफ डीएमके एक रैली करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, कनिमोझी सहित कई अन्य नेता भी रैली में पहुंच रहे हैं, बतादें इस रैली में काग्रेस सहित कई अन्य सहयोगी दल भी मौजूद रहेंगे।

