ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कल संसद भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने इससे पहले ही संविधान दिवस समारोह पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने का मन बना लिया है।
संविधान दिवस पर विपक्ष का प्रदर्शन
आज संसद के दोनों सदनों में शुरू हुआ हंगामा मंगलवार को भी जारी रहेगा, कल संसद भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन होना है। इससे ठीक पहले कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एक साथ विरोध प्रदर्शन करेगा। विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि,बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार बना कर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, इस मसले पर ‘संविधान बचाओ’ के नारे के साथ संसद भवन में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सभी विपक्षी दल अपना विरोध जताएंगे। सुबह 10 बजे विरोध जताने के बाद सभी दल सेंट्रल हॉल में होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे।

