संसद के बाहर गांधी मूर्ति पर विपक्ष का प्रदर्शन, CAA का किया विरोध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के मुद्दे पर देशभर में मचे घमासान के बीच आज से मोदी सरकार का बजट सत्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA के मुद्दे पर देशभर में मचे घमासान के बीच आज से मोदी सरकार का बजट सत्र शुरु हो रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है तो मोदी सरकार के सामने अपना विज़न पेश करने की चुनौती होगी।

CAA संविधान विरोधी

वहीं सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने मोदी सरकार को CAA के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बना ली है, जिस को लेकर संसद परिसर के बाहर विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वक्त प्रदर्शन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में किया जा रहा है। गांधी मूर्ति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आज़ाद सहित विपक्ष के सभी नेता मौजूद हैं और मोदी सरकार के खिलाफ बजट सत्र से पहले अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। इस दौरान विपक्ष ने CAA को संविधान विरोधी बताया।

मोदी सरकार को घेरने कांग्रेस करेगी, 4 फरवरी को बैठक

बतादें कि, नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 4 फरवरी को शाम 6 बजे एक बैठक करेगी, जिसमें CAA और NPR के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी।

राहुल की ‘संविधान बचाओ’ रैली

इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में महारैली की थी, राहुल गांधी ने रैली की शुरुआत वायनाड के कलपेटा इलाके से की थी , इस रैली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम बड़ें नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। राहुल गांधी रैली के जरिए नागरिकता कानून के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की, यहां पर राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर वायनाड पहुंचे थे,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *