RSMSSB Recruitment: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे है नौजवानो के लिए खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न विभागों से आवेदन प्राप्त की है. इसके जरिए जल्द 90,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. साथ ही इन पदों के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी किया जाएगा. आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें.
इन पदों पर आवेदन का मौका (Government jobs 2024)
लाइब्रेरियन, पशुधन सहायक, कांस्टेबल, जेल प्रहरी, संस्कृत शिक्षा, सहकारी बैंक, राजफेड, ऊर्जा विभाग, सहायक आचार्य, सर्वेयर-फोरमैन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA)
इन भर्तियों के लिए विभिन्न विभागों ने चयन बोर्ड को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी प्रदान की है. चयन बोर्ड द्वारा भर्ती सूचनाओं के परीक्षण के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. यह सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं.
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें. साथ ही, परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक सामग्री और रणनीति पर ध्यान केंद्रित करें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



