ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्कूल बसों के संचालन पर सुप्रीम कोर्ट के नियमों को ताक पर रख कर बेखौफ स्कूल बसें बच्चों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल बसों के संचालन के लिए 14 बिन्दुओं की गाइड लाइन तैयार की थी। इन 14 बिदुओं की जांच होने के बाद ही स्कूल बस का संचालन शहर में किया जा सकता है।तेज गति से दौड़ते कई स्कूली वाहनों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूली वाहनों में गति नियंत्रक लगाना जरूरी होने के बाद भी इसकी पालना नहीं हो पा रही है। विशेष बात यह है कि परिवहन विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार परिवहन विभाग को स्कूल बसों में गति नियंत्रक लगाने के लिए कार्रवाई करनी थी।गति नियंत्रक लगने के बाद एक ओर जहां स्कूली बच्चों के आवागमन सुरक्षित हो जाता, वहीं वाहन के माइलेज व लाइफ में भी बढ़ोतरी होती।बसों में यंत्र लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई भी स्कूल बसों में करनी थी, लेकिन ऐसा कुछ भी शहर में लंबे समय से नहीं किया गया है।
स्कूल बसों की लगातार हो रही दुर्घटनाएं में काफी बच्चो की जान जा रही है वही बहुत से बच्चे घायल भी हो जाते है और ये सब ज्यादातर स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण होता है। NURPUR ACCIDENT यह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हिमाचल प्रदेश के नुरपुर की हैं, जहां स्कूल बस के दुर्घटना ग्रस्त होने पर 27 की मौत हो गई थी |
अब जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, वो संगरुर के भवानीगढ़ में के 16 अप्रैल की सुबह के हैं, जब एक स्कूली वैन पलटने से लगभग 20 बच्चे जख्मी हो गए थे | स्टील मैन पब्लिक स्कूल की बस कई गांव में से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी, इस दौरान लिंक रोड पर बस एक पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई | बस जब पलटी तो पास ही काम कर रहे लोगों ने आकर बस के शीशे तोड़े और अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला | इस घटना से गुस्साए लोगों ने इसके बाद पटियाला संगरूर मेन रोड जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की |
दूसरी तरफ स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि गौड़ ने बताया कि हादसा बस का बैरिंग टूटने से हुआ | जिसके चलते बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई | उन्होंने कहा कि स्कूल में बसों की कोई कमी नहीं है और हम हर तरह की सुविधा इन बच्चों को देते हैं और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हैं |
1. अभिभावकों को भी कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत
स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर का नंबर रखें। स्कूल पहुंचने से पहले तक ड्राइवर और कंडक्टर से बात करते रहें। अगर संभव हों तो वीडियो चैट पर भी बात करें ताकि ड्राइवर की शक्ल को आप पहचाने। आप अपने बच्चे से स्कूल की हर बात पूछे। जैसे कि उसने क्या खाया, टॉयलेट जाते वक्त उसके साथ कौन था?
2. स्कूल से घर की दूरी 20 से 25 मिनट की हो
माता-पिता कोशिश करें कि बच्चों का एडमिशन ऐसे स्कूल में ही कराएं, जिसकी घर से दूरी 20 से 25 मिनट की हो। बच्चों का टॉयलेट कहीं बड़े तो इस्तेमाल नहीं करते, यह भी चेक करें बच्चों को गुड टच बैड टच में अंतर जरूर बताएं। बच्चों को बोले कि वो हर बात मम्मी की तरह टीचर को भी बताए।
3. सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए जाएं
कक्षा 8 तक बच्चों को टॉयलेट ब्लॉक तक जाने के लिए महिलाकर्मी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। टॉयलेट गेट तक सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए जाएं। स्कूल की सीढ़ियां और फर्श साफ हों लेकिन चिकने ना हों। सफाई के लिए महिला कर्मचारी तैनात हों। स्टाफ के और विजिटर के लिए अलग-अलग टॉयलेट हों ।
4. खाने की गुणवत्ता
कैंटीन के खाने की गुणवत्ता जांचने के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएं। स्कूल बसों के लिए परिवहन अधिकारी तैनात किया जाएं। स्कूल प्रिंसिपल यह सुनिश्चित करें कि बस चलाते समय ड्राइवर मोबाइल से बात करे। मीटिंग में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा और आरटीओ विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
स्कूल बसों को सुप्रीम कोर्ट मानकों के आधार पर ही संचालित किया जाएगा। रिफलेक्टर व स्पीड सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए परिवाहन विभाग ने मानक पूरे नहीं होने वाली स्कूल बसों पर कार्रवाई करने का बात की है|
Watch Video
https://youtu.be/hauhVzUgYGg
