ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 34वीं बरसी है। श्री हरिमंदर साहिब के आसपास में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी व्यवस्था की गई है। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 34वीं बरसी है। श्री हरिमंदर साहिब के आसपास में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने हुक्मनामा पढ़ कर सुनाया और ऑपरेशन ब्लू स्टार की 34वीं बरसी पर प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था के लिए प्रशासन का शुक्रिया भी अदा किया।

operation blue star

गौरतलब है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार  की बरसी के दौरान प्रशासन ने श्री हरमंदिर साहिब में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। श्री हरमंदिर साहिब परिसर के आसपास करीब 3200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

operation blue star

हवाई अड्डे , रेलवे स्टेशन और बाईपास सहित शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बाहर से नगर में आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी शरारती तत्व के प्रवेश को रोका जा सके।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *