ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टीचर भर्ती घोटाले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट में पैरोल की याचिका लगाई है। ओपी चौटाला ने ने यह पैरोल पोते अर्जुन चौटाला की शादी में शामिल होने के लिए लगाई है।

इससे पहले भी लगा चुके हैं पैरोल की याचिका
आपको बता दें, इससे पहले भी लोकसभा चुनाव से पहले ओपी चौटाला 14 दिन की पैरोल की चाचिका लगा चुके हैं। कोर्ट ने मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसमें चुनाव प्रचार और जनसंपर्क पर रोक जैसी शर्त रख दी थी। इस वजह से वह पैरोल पर नहीं आए थे। अब अभय चौटाला के बेटे की शादी को लेकर उन्होंने याचिका लगाई है।
