ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- 14 दिन की फरलों मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पूरे प्रदेश में जाकर कार्यकर्ताओ से मिल रहे हैं। इस बीच आज ओपी चौटाला फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओ के बीच पंहुचे और उन्हे सम्बोधित किया।
उन्होंने पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कहा कि मेरी गैर हाजिरी में संगठन मजबूत हुआ है। 1947 से 1977 तक कांग्रेस के कुशासन का अंत जनता दल ने किया था और अब इस कुशासन का अंत इनेलो कार्यकर्ता कर सकते।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है, धान का घोटाला सामने आया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज के बयान पर उन्होंने कहा कि विज अपनी आदत भूलने वाले नहीं है, पहले की सरकारों में अनिल विज अकेले ही वाक आऊट कर देते थे। दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनेलो में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करना मेरे अधिकार क्षेत्र की बात नहीं थी, इनेलो के प्रतिनिधियों को तय करना था, मगर एक बात तय थी कि अगर फूट न होती तो इनेलो की सरकार तय थी।


