ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी कार्यालय में जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली | ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि गद्दारों, धोखेबाजों, दगाबाजों और लुटेरों का दोबारा पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा | अच्छे साथी अगर किसी अन्य दल में भी हो तो उन्हें मनाकर इनेलो पार्टी में शामिल करें | हल्का स्तर पर कर्मठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाएं | उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ, ईमानदार और गरीब कार्यकर्ता को भी विधानसभा चुनाव लडऩे का मौका दिया जाएगा |
चुनाव लडऩे के लिए गरीब प्रत्याशी की आर्थिक मदद करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के पास वे स्वंय जाएगें, साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हालत बदत्तर है| 2014 में भाजपा की सरकार बनी लेकिन सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया | उसके बावजूद भाजपा ने लोगों को गुमराह कर दोबार से सत्ता हासिल कर ली है | भाजपा सरकार से कर्मचारी, व्यापरी और किसान दुखी और परेशान है | लोग चाहते है कि दोबारा से सत्ता परिवर्तन हो। इसके लिए इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करें |
Watch Video
