ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ये ऐप आपको ऑनलाइन ठगी होने से बचाएगी। कई बार जो सामान हमें ऑनलाइन साइट्स पर महंगा दिया जाता है बो पास की दुकानों में सस्ता मिलता है। दिल्ली में यह ऐप काफी पसंद किया जा रहा है। इस ऐप के सह संस्थापक शिशिर दुबे हैं।
हुआ यूँ कि एक दिन शिशिर दुबे एक दिन दिल्ली के पंचकुंइया मार्केट में घूम रहे थे। वहां वह यह देखकर हैरान रह गए कि जिस लैपटॉप की टेबल को उन्होंने ऑनलाइन जितनी कीमत में खरीदा है, उसी कंपनी की वही टेबल 30 फीसदी कम दाम पर बाजार में उपलब्ध है। इस घटना से उनके दिमाग में बिजनेस का एक नया आइडिया आया और यहीं से प्राइसमैप का जन्म हुआ।
ताकि लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार ना हो सकें। आपको सिर्फ ऑनलाइन पसंद आए सामान का लिंक प्राइस मैप से शेयर करना है। जब प्राइस मैप पर रजिस्टर्ड शहर के दुकानदारों को यह लिंक मिलेगा तो वहां वह अपनी प्राइस कोट करेंगे और घर बैठे आपको पता चल जाएगा कि वह सामान ऑनलाइन से ज्यादा सस्ता शहर की किस दुकान पर मिल रहा है.” ये ऐप लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।


