अब उद्योग से जुड़ेगै प्रदेश का किसान, बनेगा ‘वन स्टॉप सेंटर’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला मनसा कंपलेक्स सेक्टर 1 में उद्योग भवन का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पंचकूला विधायक ज्ञानचंद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला मनसा कंपलेक्स सेक्टर 1 में उद्योग भवन का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी रहे मौजूद। साथ ही उद्योग जगत से प्रतिष्ठित उद्योगपति व पंचकूला जिला प्रशासन भी उपस्थित रहा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उद्योग भवन को हरियाणा के उद्योगों लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

हरिायाणा में बनेगा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर’
उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से दुनियाभर में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की जाती है। उसी तरह से पंचकूला के अंदर हरियाणा के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। पंचकूला मनसा देवी कंपलेक्स सेक्टर 1 में उद्योग भवन की शिलान्यास को हरियाणा के उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस वन स्टॉप सेंटर में प्रदेश के सभी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतियां तैयार की जाएंगी। एक छत के नीचे तमाम अधिकारी होंगे और यहीं पर प्रदेश के उद्योगपति अपनी समस्याओं और सुझाव भी दे सकेंगे। जिससे उद्योगों को नई दिशा मिल सके और बढ़ावा मिल सके।

Dushyant chautala

किसान भी उद्योग के साथ जुड़ेगा
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, यहां इस वन स्टॉप सेंटर उद्योग भवन में विभाग के आला अधिकारी बैठकर न केवल समस्याओं को निपटाने का काम करेंगे बल्कि इंडस्ट्री को मोटिवेट भी करेंगे। उद्योग भवन अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ-साथ जो नए उद्योग शुरू करना चाहते हैं उनको मदद करने का काम भी किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा भी लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दो नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चार अलग-अलग पॉलिसी तैयार की गई हैं। खासतौर पर एग्री फार्मिंग के लिए उद्योगों की बहुत जरूरत है। सब्जियों व फलों की पैकेजिंग के लिए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। यह उद्योग में एक नया कदम होगा कि अब किसान भी उद्योग के साथ जुड़ेगा। उन्होंने प्रदेश की उद्योगों के बारे में कहा कि हरियाणा प्रदेश एकलौता प्रदेश है जहां आज भी 30% ग्रोथ के साथ उद्योग चल रहे हैं जीएसटी डाटा के अनुसार। देश के कई बड़े उद्योगपति हरियाणा में अपना उद्योग शुरू करना चाह रहे हैं और जल्दी एक बड़ी कंपनी हरियाणा में उद्योग लगाकर रोजगार देने का काम करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *